फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 27 जून से खुलेंगे बेसिक स्कूल, नई किताबों से पढ़ेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी, 20,34,361 किताबों का हुआ वितरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद 27 जून से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। 20 लाख से अधिक किताबों का वितरण हो गया है। छात्र-छात्राएं नई किताबों से पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 1438 विद्यालयों में दो लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इनके अलावा नौ कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय, 85 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, चार समाज कल्याण विभाग, दो वन विभाग और एक अनुदानित मदरसा संचालित है। इन सब विद्यालयों में 20,34,361 किताबों का वितरण किया जा चुका है। बेसिक स्कूल 16 जून को खुलने थे, लेकिन इस बार गर्मी को देखते हुए अवकाश बढ़ाकर 26 जून कर दिया था। 27 जून से जिले के सभी बेसिक स्कूलों में पढ़ाई शुरू होगी। इसको लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। किताबों की कमी से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए किताबों का वितरण शत-प्रतिशत करा दिया है। छात्र-छात्राओं को नई किताबें मिल गई हैं। उधर, बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार ने बताया कि किताबों का वितरण पूरा हो गया है। सभी शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह 27 जून को विद्यालय में समय से पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें