फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कांवड़ यात्रा के लिए कराई बैरिकेडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चार जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा की तैयारियों में जुटा प्रशासन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। चार जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों में पुलिस-प्रशासन जुटा है। महानगर में अंबाला रोड और देहरादून रोड पर बैरिकेडिंग करा दी गई है।
चार जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जा रहा है। जिले में हरियाणा की सीमा से गांव शाहजहांपुर से गागलहेड़ी क्षेत्र की काली नदी चौकी तक कांवड़ मार्ग पड़ता है। सहारनपुर के रास्ते हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर और पश्चिमी यूपी के कांवड़िए हरिद्वार गंगाजल लेने जाते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को प्रशासन की ओर से कांवड़ मार्ग यानी देहरादून और अंबाला रोड पर बल्लियों से बैरिकेडिंग की है। इसके साथ ही बिजली खंभों पर विद्युत निगम की ओर प्लास्टिक लगाया जा रहा है। ताकि बारिश के दौरान अगर किसी खंभे में करंट आ जाए तो कोई भी उसकी चपेट में न आए। रूट डायवर्जन प्लान लागू करने की सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन

एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर सभी व्यवस्था पूरी की जा रही है। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, सीआपीएफ, आरएएफ, पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। चार जून की सुबह से रूट डायवर्जन प्लान भी लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें