फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रेलवे रोड़ बैंक पर अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करते बैंक कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। लंबित मांगों को पूरा करने की मांग लेकर यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने भारतीय स्टेट बैंक की रेलवे रोड शाखा के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हए यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के संयोजक संजय शर्मा ने कहा कि 11 वां वेतन समझौते के समय बैंक कर्मचारियों की कुछ मांगों का समाधान नहीं हो पाया था। कहा कि भारतीय बैंक संघ ने यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस से जायज मांगों को जल्द पूरा करने का वादा किया था। लेकिन इन मांगों को आज तक पूरा नहीं किया गया। यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन के सचिव प्रदीप कुमार गुप्ता और अध्यक्ष राजीव कुमार जैन, अतुल चोपड़ा, राजीव महेश्वरी, नवनीत कुमार, अशोक कुमार, राहुल कपिल, ओपी शिवा, संजीव शर्मा, मेघराम, उपेंद्र शर्मा, नावेद अली, नीरज रस्तोगी, सतीश छाबड़ा, सुभाष रानी आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान अमित, शांतिस्वरूप अरोड़ा, चन्द्रमोहन, रोहित कांबोज, राजेश कुमार अरोड़ा, सुरेश कुमार, इंद्रपाल, विनय जैन, मुकेश कुमार, राकेश कुमार, अश्वनी, रामकुमार, अमित बौद्घ, आशीष कुमार, गौरव, संतोष, प्रदीप शर्मा, शिवानी, शालू, मिन्नी, श्वेता, ज्योति, चित्रा, पायल, दिव्या, प्रियंका, आंचल, पूजा, सिमरन कौर, गरिमा, संध्या, गुरमीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें