फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों के आसपास गुटखा, सिगरेट की बिक्री पर लगाए रोक : डीएम

Fri, 02 May 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में एनसीओआरडी की जिला स्तरीय समिति की बैठक ली। जिलाधिकारी के निर्देश दिए कि स्कूल-कॉलेजों में नशीली दवाओं के सेवन के खिलाफ जागरुकता कार्यक्रम कराए जाए। विद्यालयों के आसपास तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा आदि उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि नागल एवं मुजफ्फराबाद विकासखंड के जिन 22 विद्यालयों के पास ऐसे उत्पादों की बिक्री हो रही है, उनको हटाने के लिए उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को पत्र भिजवाया जाए। जिले में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों के लिए निर्धारित नियमावली भी आगामी बैठक में प्रस्तुत की जाए। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी एमपी सिंह, बीएसए कोमल, औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें