फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चीन के मांझे के निर्माण, भंडारण, बिक्री और पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने चीन के मांझे के निर्माण, भंडारण, बिक्री और उससे पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि चीन के मांझे से कई लोगों के घायल होने की घटनाओं को देखते हुए प्रदेश में सिंथेटिक मांझा, सीसा लेपित, नायलॉन पतंग डोरी एवं चीन के मांझे के निर्माण, भंडारण, उपयोग एवं बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही चीन के मांझे से पतंग उड़ाने को भी प्रतिबंधित किया गया है। आदेश का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत दंडनीय होगा। यह आदेश 25 फरवरी तक प्रभावी रहेगा। इस आदेश के प्रवर्तन का दायित्व जनपद के पुलिस विभाग पर होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें