वहीं मंगलवार की देर शाम बजरंग दल के कार्यकर्ता रेस्टोरेंट पर पहुंच गए और उन्होंने हुक्का पीते युवकों की वीडियो बना ली। आरोप है कि इसी दौरान रेस्टोरेंट संचालक व कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की और मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। इतना ही नहीं, रेस्टोरेंट का शटर बंद कर कार्यकर्ताओं को बंद करने का प्रयास किया।
हरीश कौशिक का कहना है कि इसकी शिकायत चंद्रनगर चौकी इंचार्ज से की गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए कार्यकर्ताओं के साथ ही अभद्रता की। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता चंद्रनगर चौकी के पास एकत्र हो गए और हंगामा करते हुए धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर व चौकी इंचार्ज को हटाने एवं रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
उधर, पता लगते ही एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और सीओ द्वितीय चित्रांशु गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़े रहे। वहीं शाम में पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन देने पर कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म किया।