गागलहेड़ी थाने पर नारेबाजी करते बजरंग दल कार्यकर्ता। संवाद
गागलहेड़ी। कस्बे में नवरात्रों में मीट की दुकानें खुलने से खफा बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चौकी और थाने पहुंच जमकर हंगामा किया। बजरंग दल के जिला संयोजक अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कस्बे की पुलिस चौकी पर पहुंचे। जहां उन्होंने नवरात्रों में मीट की दुकाने खुलने का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। अभिषेक शर्मा ने चौकी स्टॉफ पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके संरक्षण में मीट दुकानदार नवरात्रों में खुलेआम मीट की दुकानें खोल रहे हैं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर हंगाम किया। थाना प्रभारी संदीप अधाना ने कार्यकर्ताओं को शांत करते हुए मीट दुकानदारों पर कड़ी कार्यवाही का आश्वासन देकर शांत किया। अनमोल, जस्सी, अनुज, आलोक, लक्की, कौशिक, शिवम, धुर्व, जतिन, राहुल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस पुलिसकर्मी पर आरोप लग रहे थे उसे चौकी से हटा दिया गया है। मीट की दुकानें खोलने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।