स्योहारा। भारतीय किसान यूनियन की एक बैठक ग्राम अनीसानंगली मे हुई। इसमें स्योहारा निवासी अजीम खान व अनीसानंगली निवासी सुलेमान को भाकियू से निष्कासित कर दिया गया है। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत का कहना है कि दोनों का आपसी पारिवारिक विवाद चल रहा है, जिसको लेकर दोनों ही पक्ष सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, जिससे संगठन की मर्यादा को तार तार किया जा रहा हैं। इसका संज्ञान लेते हुए बैठक में कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया अजीमखान ओर सुलेमान की संगठन से सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती है। संगठन दोनों में से किसी कि भी सिफारिश नही करेगा। इनका पारिवारिक विवाद है जिसके लिए समाज है। समाज की नही सुनते तो उसके लिए कानून है। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष चौ.गजेंद्र सिंह टिकैत, रामचरण सिंह, गजराम सिंह, भूपेंद्र सिंह, सफीक अहमद, मलखान सिंह गुर्जर, धर्मवीर सिंह, शनि कुमार, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।