फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षगांठ पर लाभार्थियों को वितरित किए आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
जिला अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना की वर्षगांठ पर हुए कार्यक्रम में लाभार्थी को आयुष्मान कार? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। आयुष्मान भारत योजना की चौथी वर्षगांठ पर जिला अस्पताल के टीबी सेनेटोरियम में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। साथ ही निशुल्क उपचार पाने वाले लाभार्थियों ने अनुभवों को साझा किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कार्यक्रम में पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वपूूर्ण योजना है। जिसके माध्यम से गरीब भी निशुल्क, बेहतर चिकित्सा प्राप्त करने में सक्षम हो रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने कहा कि जनपद में 2,33,587 परिवारों में से 1.77 लाख परिवारों के 4.32 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने में सहारनपुर की प्रदेश में दूसरी रैंक है। इसके अलावा जनपद के 45 हजार से अधिक लाभार्थियों ने इस योजना के तहत देश के विभिन्न व स्थानीय अस्पतालों में निशुल्क उपचार कराया है। अब इस योजना में किडनी, कॉर्निया और बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा भी जोड़ी गई।
कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, जिला महामंत्री विपिन कुमार, शीतल विश्नोई, एसीएमओ डॉ. धर्मवीर, डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. रणधीर सिंह, डॉ. अखिल टंडन, डॉ. अरविंद चौधरी, डॉ. सुशील गुप्ता, निशांत शर्मा, हिमांशु, मनोज ठाकुर, रेखा रोहिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें