फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं में आयुुषी और 12वीं में रोहन राजपूत जिला टॉपर बने

विज्ञापन
सहारनपुर पब्लिक स्कूल के होनहार प्रधानाचार्य सुधीर जोशी के साथ। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सीआईएससीई (काउंसिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस) बोर्ड का दसवीं और 12वीं का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया गया। कोरोना के चलते इस बार प्रोन्नत किए गए विद्यार्थी परिणाम जारी होने से पहले काफी असमंजस में थे। स्कूल और शिक्षकों को भी परिणाम का बेसब्री से इंतजार रहा। इस बार परिणाम शत-प्रतिशत रहने से विद्यार्थियों ने खुशी का इजहार किया। दसवीं में 92.4 फीसदी अंकों के साथ सहारनपुर पब्लिक स्कूल की आयुषी तथा 12वीं में इसी स्कूल के रोहन राजपूत 99 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉपर बने। हाईस्कूल में इंफेंट जीजस स्कूल की अनिका सिंघल जिले में दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

जनपद में सीआईएससीई बोर्ड से संबद्ध मात्र दो स्कूल हैं, जिनमें सहारनपुर पब्लिक स्कूल 12वीं तक है, जबकि इंफेंट जीजस स्कूल दसवीं तक है। खास बात यह रही कि इस बार दोनों ही स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इंफेंट जीजस स्कूल की प्रधानाचार्य लॉरेना रोज सिमलई ने बताया कि उनके स्कूल में हाईस्कूल में कुल 117 विद्यार्थी थे और सभी उत्तीर्ण हुए। सहारनपुर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुधीर जोशी ने बताया कि उनके यहां हाई स्कूल में 103 तथा 12वीं में 86 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और सभी पास हुए।
इस प्रकार दोनों स्कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसे लेकर प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी, साथ ही टॉपर्स को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

हाई स्कूल के जिला टॉपर
नाम - आयुषी
जिले में स्थान - पहला
स्कूल का नाम - सहारनपुर पब्लिक स्कूल
प्राप्तांक - 92.4 फीसदी
विषयवार प्राप्तांक - अंग्रेजी - 88, हिन्दी - 98, इतिहास, नागरिक शास्त्र और भूगोल - 90, गणित - 93, विज्ञान - 87, कंप्यूटर - 93
नाम - अनिका सिंघल
जिले में स्थान - दूसरा
स्कूल का नाम - इंफेंट जीजस स्कूल
प्राप्तांक - 91.8 फीसदी
विषयवार प्राप्तांक - अंग्रेजी - 72, हिन्दी - 94, सामाजिक विज्ञान - 89, गणित - 88, विज्ञान - 90, कंप्यूटर - 98
नाम - अनमोल काम्बोज
जिले में स्थान - तीसरा
स्कूल का नाम - सहारनपुर पब्लिक स्कूल
प्राप्तांक - 91.6 फीसदी
विषयवार प्राप्तांक - अंग्रेजी - 88, हिन्दी - 98, इतिहास, नागरिक शास्त्र, भूगोल - 87, गणित - 92, विज्ञान - 83, कंप्यूटर - 93
12वीं के जिला टॉपर
नाम - रोहन राजपूत
जिले में स्थान - पहला
स्कूल का नाम - सहारनपुर पब्लिक स्कूल
प्राप्तांक - 99 फीसदी
विषयवार प्राप्तांक - अंग्रेजी - 99, फिजिक्स - 100, गणित - 95, कैमिस्ट्री - 97, कंप्यूटर - 100
नाम - दीक्षा नायर
जिले में स्थान - दूसरा
स्कूल का नाम - सहारनपुर पब्लिक स्कूल
प्राप्तांक - 98.25
विषयवार प्राप्तांक - अंग्रेजी - 99, फिजिक्स - 95, गणित - 94, कैमिस्ट्री - 93, कंप्यूटर - 100
नाम - मनी त्यागी
जिले में स्थान - तीसरा
स्कूल का नाम - सहारनपुर पब्लिक स्कूल
प्राप्तांक - 97.50
विषयवार प्राप्तांक - अंग्रेजी - 98, गणित - 94, फिजिक्स - 99, कैमिस्ट्री - 93, कंप्यूटर - 99
इंफेंट जीजस स्कूल के टॉप थ्री
इंफेंट जीजस हाई स्कूल तक है। यहां 91.8 फीसदी अंकों के साथ अनिका सिंघल ने स्कूल टॉप किया। 91.4 फीसदी अंकों के साथ एमीन ने दूसरा तथा 90.2 फीसदी अंकों के साथ जारा अंजुम तीसरे स्थान पर रही हैं। उधर, सहारनपुर पब्लिक स्कूल के हाई स्कूल के टॉप थ्री की बात करें तो वहां आयुषी ने 92.4 फीसदी अंकों के साथ पहला, अनमोल ने 91.6 फीसदी अंकों के साथ दूसरा तथा सूर्यांश ने 91.2 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया है।
इंजीनियर बनना चाहते हैं टॉपर
12वीं के टॉपर का सपना इंजीनियर बनना है, जिसकी तैयारी में वह पहले से जुटे हैं। जिला टॉपर रहे रोहन राजपूत आईआईटी से इंजीनियरिंग करने की तैयारी कर रहे हैं। उनके पिता पवनजीत सिंचाई विभाग में इंजीनियर हैं, जबकि बड़ी बहन वैशाली कंप्यूटर इंजीनियर है। छोटी बहन प्रियंका एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। मां अनीता गृहणी हैं। दूसरे स्थान पर रही दीक्षा नायर को भी इंजीनियर ही बनना है। पिता जय कुमार उत्तराखंड में इंटर कॉलेज के शिक्षक हैं, जबकि मां बबीता गृहणी हैं।
शिक्षकों की बेटियों ने गाडे़ सफलता के झंडे
हाईस्कूल में जिला टॉपर रही सहारनपुर पब्लिक स्कूल की छात्रा आयुषी के पिता बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं, जिनका नाम जय कुमार है। वह विनय विहार में रहती हैं। इत्तेफाक यह है कि 12वीं में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली सहारनपुर पब्लिक स्कूल की ही छात्रा दीक्षा भी विनय विहार में रहती हैं। उनके भी पिता का भी नाम जय कुमार है और वह भी शिक्षक हैं।
99 फीसदी अंकों से संतुष्ट नहीं रोहन
12वीं में जिला टॉपर रहे सहारनपुर पब्लिक स्कूल के रोहन राजपूत ने 99 फीसदी अंक हासिल किए हैं। मगर वह इन से संतुष्ट नहीं हैं। रोहन के पिता इंजीनियर पवनजीत ने बताया कि रोहन का गणित बहुत अच्छा है। वह शत प्रतिशत तक अंक इस विषय में लाया है। मगर 12वीं में उसे गणित विषय में 95 नंबर दिए गए हैं, जिनसे वह संतुष्ट नहीं है। यदि इसमें 100 नंबर आते तो रैंक और सुधर सकती थी।

हाई स्कूल की जिला टॉपर आयुषी पिता जय कुमार के साथ।- फोटो : SAHARANPUR

12वीं की सेकेंड जिला टॉपर दीक्षा नायर।- फोटो : SAHARANPUR

12वीं में जिले में तीसरे स्थान पर रही मनी त्यागी।- फोटो : SAHARANPUR

अनिका सिंघल।- फोटो : SAHARANPUR

अनमोल धीमान।- फोटो : SAHARANPUR

12वीं के जिला टॉपर रोहन राजपूत।- फोटो : SAHARANPUR

हाई स्कूल की जिला टॉपर आयुषी।- फोटो : SAHARANPUR

आईसीएसई के रिजल्ट आने पर इन्फैंट जीसस स्कूल में खुशी मनाते छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

आईसीएसई के रिजल्ट आने पर इन्फैंट जीसस स्कूल में खुशी मनाते छात्र छात्राएं। - फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें