फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जागरूकता नहीं आई काम, घरों में पनप रहा डेंगू का लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
-जांच टीम को हर दिन घरों के कूलर, ओवरहेड टैंक में मिल रहा लार्वा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में जागरूकता बहुत कम दिखाई दे रही है। पिछले एक सप्ताह से शायद ही कोई दिन ऐसा होगा, जब शहरी क्षेत्र में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीमों को कूलर व अन्य स्थानों पर डेंगू का लार्वा न मिल रहा हो। अब तो डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। आगे डेंगू मरीजों की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन

एक जुलाई से 31 जुलाई तक जिले में जोरशोर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया था। इस अभियान में साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया था। इसके साथ ही दस्तक अभियान में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर भ्रमण किया और लोगों को जागरूक किया। इसके बाद भी लोग जागरूक नहीं हुए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ऑफिसर्स कालोनी, खाताखेड़ी, आजाद कालोनी, न्यू राज विहार आदि कालोनियों का सर्वे कर चुकी है। यहां घरों के कूलरों, गमलों, ओवरहेड टैंक, फ्रिज की ट्रे और खाली पुराने बर्तनों में कई दिनों तक का पानी मिला है। इसमें डेंगू के मच्छर पनपते हुए मिले। टीम ने एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। साथ ही नोटिस भी दिए। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि संक्रमण न फैले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें