फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासायनिक छोड, जैविक उत्पादों को अपनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडी समिति परिसर में जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। वक्ताओं ने कहा कि रासायनिक कीटनाशकों के चलते खाद्यान्नों से लेकर सब्जियां तक मानव स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल रही हैं। इसलिए सभी को जैविक उत्पादों को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन

चिलकाना रोड स्थित मंडी परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी में विभिन्न फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनियों (एफपीओ) की ओर से जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र से प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा मोरिंगा युक्त पापड़ एवं बिस्कुट, मोरिंगा साबुन, चारकोल साबुन, केसर साबुन, नीम तुलसी साबुन आदि का प्रदर्शन किया गया, साथ ही शहद, व्हीटग्रास पाउडर, कैमोमाइल टी, लेमन ग्रास तेल, सिरका, लेमन ग्रास से बने उत्पाद भी स्टॉल पर रहे। एफपीओ संचालक मदन लाल सैनी ने कहा कि दूषित खानपान से मानव के स्वास्थ्य को खराब कर दिया है। उन्होंने लोगों से जैविक उत्पादों का प्रयोग करने की सलाह दी। एफपीओ संचालक सुरेंद्र कुमार नुनियारी, अशोक कुमार, जयपाल सिंह आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान मंडी सचिव सुमन भारती, ज्येष्ठ कृषि मंडी विपणन निरीक्षक सुनील कुमार, मंडी निरीक्षक जगपाल सिंह सैनी, जगपाल सिंह पुंडीर, कुलवंत सिंह, जीत सिंह, विरेंद्र सिंह, अनुराग चतुर्वेदी, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें