फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 71 बीघा की छह अवैध काॅलोनियों पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

विज्ञापन
अवैध कॉलोनी ध्वस्त करता विकास प्रा​धिकरण की जेसीबी श्रोत विकास प्रा​धिकरण
विज्ञापन

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अवैध काॅलोनियों के विरुद्ध चल रहा विकास प्राधिकरण का अभियान लगातार जारी है। विकास प्राधिकरण की टीम ने अवैध रूप से करीब 71 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही छह कालोनियों पर बुलडोजर की सहायता से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि विकास प्राधिकरण की टीम ने बु़धवार को छह अवैध कालोनियों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि बेहट रोड पर बालाजी मन्दिर के सामने करीब 6000 वर्गगज भूमि में पूर्व निर्मित फैक्टरी को ध्वस्त कर अवैध काॅलोनी विकसित करने का कार्य चल रहा था। हाकिमपुरा गांव के सामने लगभग 8-10 बीघा भूमि में अवैध काॅलोनी काटने के लिए डिमार्केशन किया जा रहा था। हाकिमपुरा के पीछे कच्ची सड़क पर करीब 14 बीघा जमीन में मिट्टी की सड़कें व डिमार्केशन का कार्य, हाकिमपुरा रोड पर ही आठ बीघा भूमि पर मिट्टी की सड़कों के लिए डिमार्केशन का कार्य, सकलापुरी से हाकिमपुरा रोड पर लगभग 10 बीघा में काॅलोनी के लिए सड़कों एवं भूखंडों का विकास कार्य किया जा रहा था। इसके अलावा खाताखेड़ी मेन रोड पर करीब 22 बीघा जमीन में अवैध प्लाटिंग के लिए चूने से डिमार्केशन के कार्य किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इन सभी में विकास प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर की सहायता से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें