गंगोह में तोड़ा गया कार का शीशा
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, गंगोह। चोरों ने मंगलवार रात रामबाग कॉलोनी में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे तोड़ उसका सामान चोरी करने का प्रयास किया। इससे पूर्व भी चोर कार से बैटरी चोरी कर ले गए थे।
हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री संगठन भारत धीमान रामबाग कॉलोनी में निवास करते हैं। उनकी कार उनके घर के बराबर स्थित प्लाट में खड़ी हुई थी। बुधवार सुबह उन्होंने देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ था और बोनट को खोलने का भी प्रयास किया गया था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि चोर कार की बैटरी चोरी करने की फिराक में थे परंतु जाग हो जाने के चलते वह कामयाब नहीं हो पाए। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी चोर उनके पड़ोसी विकास रोड की कार से ऐसे ही शीशा तोड़कर बैटरी चुरा ले गए थे। रामबाग कॉलोनी निवासियों किशोर पटवा, सुशील फत्तू, अंकित ऐरन आदि ने गश्त बढ़ाने की मांग की है।