फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हाजी इकबाल के आवास पर कुर्की नोटिस चस्पा

विज्ञापन
सहारनपुर में हाजी मो इकबाल के आवास पर नोटिस चस्पा करती पुलिस। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर/मिर्जापुर। दुष्कर्म सहित कई मामलों में वांछित चल रहे पूर्व एमएलसी खनन माफिया हाजी मोहम्मद इकबाल उर्फ बाल्ला के विरुद्ध पुलिस कुर्की की कार्रवाई की तैयारी में है। मिर्जापुर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई से पहले धारा 82 का नोटिस उसके मुख्य आवास और कार्यस्थल ग्लोकल यूनिवर्सिटी पर चस्पा किए हैं, साथ ही मुनादी कर चेतावनी जारी कि है कि 30 दिनों के भीतर न्यायालय के समक्ष उपस्थित न होने पर संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि चार माह पहले खनन माफिया हाजी इकबाल और उसके भाई महमूद अली, तीन बेटों जावेद, अफजाल, अलीशान के खिलाफ हरियाणा के यमुनानगर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कराया था। इसके अलावा एक अन्य मामले में धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। जिसमें हाजी इकबाल का भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली तीन बेटे जावेद, अफजाल और अलीशान जेल में है। हाजी इकबाल फरार है। उस पर 25 हजार के इनाम को बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया था।
एसएसपी ने बताया कि दोनों मुकदमे एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहे हैं। दोनों मुकदमों में कोर्ट ने कुर्की नोटिस जारी किए हैं। जिस पर मंगलवार को मिर्जापुर पुलिस ने हाजी इकबाल के मिर्जापुर स्थित मुख्य आवास और ग्लोकल यूनिवर्सिटी पहुंचकर मुनादी कराते हुए न्यायालय के धारा 82 के नोटिस चस्पा किए। एसएसपी ने बताया कि यदि हाजी इकबाल ने 30 दिनों के भीतर कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं किया तो उनकी संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

हाजी इकबाल की ग्लोकल यूनिवर्सिटी पर नोटिस चस्पा करती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

हाजी इकबाल की ग्लोकल यूनिवर्सिटी पर नोटिस चस्पा करती मिर्जापुर पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें