सहारनपुर। मेला गुघाल के तहत बुधवार की रात जनमंच प्रेक्षागृह में आयोजित मिस्टर सहारनपुर-2022 शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में जिले भर से अनेक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़ी स्पर्धा के बीच आसिफ मिस्टर सहारनपुर 2022 बनने में कामयाब रहे। रोहित ने मेन फिजिक में ओवर आल खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन आरएसएस के विभाग संचालक राकेशवीर, आरएसएस के विभाग प्रचारक प्रवीर, विभाग कार्यवाह अरविंद, पार्षद मुकेश गक्खड़ ने किया। महापौर संजीव वालिया, शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, नरेश धनगर ने हनुमान जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री भारत भूषण रहे। योग आचार्य भीम के ग्रुप ने गणेश वंदना पर योग की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता 12 वर्गों में कराई गई, जिसमें सरदार बलबीर सिंह और मनमोहन सिंह ने जज किया।
अंडर-55 किलोग्राम में फैजान पहले और बासित अली दूसरे, 55 से 60 किलोग्राम भार में अनिल कुमार ने पहला और रोहित ने दूसरा स्थान पाया। 60 से 65 किलोग्राम में अब्दुल्ला मलिक पहले व सनी मोहिनी दूसरे, 65 से 70 किलोग्राम भार में फिरोज ने पहला और शोएब ने दूसरा, 70 से 75 किलोग्राम भार में आसिफ पहले और रजत दूसरे, 75 से 80 किलोग्राम में अंकित कुमार ने पहला और रजा कुरैशी ने दूसरा, 80 से 85 किलोग्राम में विपुल पहले और शाहवेज दूसरे, 85 से 90 किलोग्राम भार में सुमित चौधरी ने पहला और आमिर गौर ने दूसरा तथा 90 किलोग्राम से अधिक भार में हिमांशु शर्मा पहले और किशन कुमार दूसरे स्थान पर रहे। मेन फिजिक में ओवरऑल टाइटल रोहित के नाम रहा, जबकि मिस्टर सहारनपुर-2022 का ओवरऑल टाइटल आसिफ ने जीता। विजेताओं को पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, डॉ. नीलू राणा, नितिन राजपाल शर्मा, राकेश जैन, मनीष सचदेवा, गौरव कपिल आदि के हाथों पुरस्कृत किया गया।
मेला गुघाल द्वारा आयोजित जनमंच में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में सम्मानित पदमश्री भारत भूषण व क- फोटो : SAHARANPUR
मेला गुघाल द्वारा आयोजित जनमंच में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी- फोटो : SAHARANPUR
मेला गुघाल द्वारा आयोजित जनमंच में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में विजेता बॉडी बिल्डिर्स- फोटो : SAHARANPUR