फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक अग्रवाल आईआईए के पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के लखनऊ स्थित कार्यालय में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से अशोक अग्रवाल को पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी प्रवीण सड़ाना ने इसकी घोषणा की। जनपद के वरिष्ठ उद्यमी और चुनाव अधिकारी प्रवीण सड़ाना ने बताया कि आईआईए अध्यक्ष को 21 केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्यों द्वारा चुना जाता है। इस वर्ष के लिए अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रमोद मिगलानी ने अशोक अग्रवाल के नाम का प्रस्ताव किया। जिसका जनपद के ही वरिष्ठ उद्यमी रामजी सुनेजा ने अनुमोदन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अशोक अग्रवाल के अलावा अन्य किसी नाम का प्रस्ताव नहीं आने से चुनाव अधिकारी प्रवीण सड़ाना ने उन्हें वर्ष 2022-23 के लिए निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया। उनके निर्वाचित होने पर चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना, केआर सिंघल, आरके धवन, संजीव अरोड़ा, प्रियेश गर्ग, अशोक बजाज एवं सुनील सैनी आदि ने हर्ष व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें