सहारनपुर के जिला अस्पताल में डिप्टी सीएमओ को ज्ञापन सौंपती आशा संगठन के पदाधिकारी
सहारनपुर। बकाया भुगतान को लेकर आशा कार्यकताओं ने धरना दिया। इसके बाद दीपावली पर मानदेय व बकाया दिए जाने की मांग का ज्ञापन डिप्टी सीएमओ को सौंपा।
नई दृष्टि नवयुग प्रधान संगठन के बैनर तले आशा कार्यकर्ता हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर एकत्रित हुई। धरने को संबोधित करते हुए प्रधान संगठन अध्यक्ष संजय वालिया ने कहा कि अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी आशा कार्यकर्ताओं का बकाया भुगतान नहीं हो पाया है। सरसावा, देवबंद व नानौता में आशा कार्यकर्ताओं का जितना मानदेय बनता है, उससे आधा ही दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दीपावली से पूर्व मानदेय व बकाया भुगतान न दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। धरने में उषा, मिथलेश, पुष्पा कर्णवाल, राधिका देवी, अनामिका, रानी, बबली, अनिता, पुष्पा, अंजना, कविता आदि मौजूद रही।