सहारनपुर। तेज हवा चलने और बारिश होने से जिलेभर की बिजली गुल हो गई। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोमवार की शाम को मौसम अचानक बदला। उसके बाद तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हो गई। तेज हवा चलने और बारिश होते हुए हकीकत नगर बिजलीघर, मानकमऊ, आईटीआई आदि बिजलीघरों को बंद कर दिया गया। इससे आवास विकास, वेद विहार, प्रद्युमन नगर, विजय कालोनी, अफसर कालोनी सहित अन्य कालोनियों में अंधेरा छा गया। यहीं हाल गांवों का रहा। तेज हवा व बारिश से बिजली लाइनों में फाल्ट आ गया। जिसके बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी हुई।