फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन का चुनाव

विज्ञापन
दीवानी कचहारी में सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में विजेता ठाकुर बिशंबर सिंह पुं? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में ठाकुर बिशंबर सिंह गुट का दबदबा रहा। इस गुट ने सभी 11 पदों पर कब्जा कर लिया। अध्यक्ष पद पर अरविंद शर्मा, महासचिव पद पर मुनव्वर आफताब और कोषाध्यक्ष पद पर अनुज सैनी निर्वाचित हुए। पूरे पैनल को जीत हासिल होने पर अधिवक्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। मिठाई बांट कर एक दूसरे को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के प्रतिष्ठा पूूर्ण चुनाव में 11 पदों पर 35 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। अधिवक्ताओं के तीनों गुटों ठाकुर बिशंबर सिंह, प्रगतिशील अधिवक्ता मंच और प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच ने अपने-अपने प्रत्याशी चुनाव में उतारे थे। शनिवार को देर शाम तक चली मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी वीरेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार अध्यक्ष पद पर अरविंद शर्मा 634 वोट लेकर विजयी हुए, उन्होंने राजीव त्यागी (479) को 155 मतों से हराया। आशुतोष गुप्ता को 277 मत मिले। महासचिव पद पर मुनव्वर आफताब (488) जीते, उन्होंने सतीश को (447) 41 वोट से पराजित किया, जबकि प्रदीप सैनी को 270, पालम राणा को 136 और कमल सिंह को 48 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अनुज सैनी (593) निर्वाचित हुए, उन्होंने अखिलेश सहगल (457) को 136 वोट से हराया, जबकि धीरज शर्मा को 333 मत मिले।
कार्यकारिणी के अन्य पदों पर भी ठाकुर बिशंबर गुट जीता। सह सचिव के दो पदों पर सौरभ जैन व कुलबीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गौरव त्यागी जीते। सीनियर गवर्निंग काउंसिल के दो पदों पर विनोद कुमार व अरुण सिंह तथा जूनियर गवर्निंग काउंसिल पदों पर आकाश शर्मा व निशा रानी निर्वाचित हुए। चुनाव कराने में चुनाव अधिकारी अक्षयमित्र वत्स, राजकुमार राठौर, अमीर खान और सुनील कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें