सहारनपुर। शासन के निर्देश पर संभागीय परिवहन विभाग ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सहित चार मार्गो पर स्थाई सवारी गाड़ी परमिट के लिए आवदेन मांगे हैं। इच्छुक व्यक्ति फीस के साथ 22 नवंबर तक आवेदन कर सकता है।
संभागीय परिवहन अधिकारी देवमणि भारतीय ने बताया कि लखनऊ-गाजीपुर वाया आंबेडकरनगर, आजमगढ़ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, चित्रकूट-भरथना (इटावा) वाया बांदा, राठ, जालौन और औरेया बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे मार्ग, लखनऊ-नोएडा सेक्टर-37 एक्सप्रेस-वे वाया रिंग रोड, कुबेरपुर (आगरा), परी चौक मार्ग, बॉटेनिकल गार्डन सेक्टर-37 कौशांबी-मेरठ एक्सप्रेस, परतापुर-मेरठ बाईपास-घंटाघर मार्गों पर स्थाई सवारी गाड़ी परमिट के लिए व्यक्ति आवेदन कर सकता है। आवेदन पत्र निर्धारित फीस जमा कराने के साथ 22 नवंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदक 29 नवंबर को प्राधिकरण की बैठक में स्वयं या फिर अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें।