फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 15 दिसंबर तक करें आवेदन

Fri, 01 Dec 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 15 दिसंबर तक आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुए बैठक में ग्राम पंचायत चकवाली में बने सुभाष चन्द्र बोस तालाब के सुंदरीकरण के लिए किए जाने वाले कार्यों का पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। जिलाधिकारी ने इस प्रोजेक्ट के तहत दिए गए स्टीमेट को लोक निर्माण विभाग से चेक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार हेतु चिह्नित श्रेणियों बेस्ट डिस्ट्रिक्ट, बेस्ट ग्राम पंचायत, बेस्ट नगर निकाय, बेस्ट स्कूल और कॉलेज, बेस्ट इंस्टीट्यूट, बेस्ट इंडीज्युवल फॉर एक्सीलेंस, बेस्ट इंडस्ट्री, बेस्ट सिविल, बेस्ट वाटर यूजर एसोसिएशन आदि के लिए आवेदन किए जाए। आवेदन www.awards.gov.in पर 15 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी शिवालिक वन प्रभाग श्वेता सैन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें