फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सीटेट के लिए दो अप्रैल तक करें आवेदन, जुलाई में होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
-वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं अभ्यर्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सीटेट (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) के लिए आवेदन सात मार्च से शुरू हो गए हैं, जो दो अप्रैल तक चलेंगे। योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा जुलाई में होनी प्रस्तावित है। परीक्षा देश के 126 शहरों में होगी, जिनमें सहारनपुर भी शामिल है। साथ ही 20 भाषाओं में इसका आयोजन होगा।
सीबीएसई ने आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वह जुलाई सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले चीजों को अच्छे से समझ लें, जिससे बाद में किसी प्रकार की समस्या ना आए। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। पेपर-1 उन आवेदकों के लिए होगा, जो कक्षा एक से पांच तक की कक्षाओं के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं।
विज्ञापन

पेपर-2 में वह आवेदक शामिल होंगे, जो कक्षा छह से आठ के शिक्षक बनना चाहते हैं। आवेदक चाहे तो दोनों पेपर में शामिल हो सकता है। परीक्षा पैटर्न के अनुसार सीटेट 2024 में प्रत्येक प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न होगा, जिसमें चार विकल्प होंगे, जिनमें से किसी एक का चयन करना होगा। खास बात यह है कि कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक नंबर मिलेगा। समन्वयक एवं आशा मॉडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. दिव्य जैन ने बताया कि आवेदन शुरू हो गए हैं, लेकिन परीक्षा किसी तिथि में होगी इसकी अभी तक अधिकारिक सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन



परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क
सीटेट के पेपर-1 या पेपर-2 के लिए सामान्य/ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के आवेदकों को 1000 रुपये शुल्क देना होगा। हालांकि पेपर-1 और पेपर-2 दोनों के लिए आवेदन करने के लिए 1,200 रुपये फीस जमा करानी होती है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आवेदनकर्ताओं को एक पेपर के लिए 500 रुपये और दोनों पेपर के लिए 600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।


ऐसे करें आवेदन

-आधिकारिक सीटेट वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं

-Apply Online पर क्लिक करें और फॉर्म भरें

-सीटेट 2024 ऑनलाइन आवेदन पूरा करें

-अपने दस्तावेजों, हस्ताक्षर और फोटो की स्कैन की हुई कॉपी जमा करें

-परीक्षा शुल्क जमा करें

-अपने रिकॉर्ड के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ की एक प्रति डाउनलोड कर लें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें