फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब से भरी पिकअप खाई में गिरी, चालक की मौत

विज्ञापन
बेहट क्षेत्र में विकासनगर हाईवे पर खाई में गिरी महेंद्रा पिकअप - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर शिवालिक पहाड़ियों के बीच सेब से भरी एक पिकअप 25 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन

हादसा थाना मिर्जापुर क्षेत्र में शनिवार की दोपहर करीब एक बजे दर्रा बीट के पास हुआ। हिमाचल प्रदेश से सेब लेकर बिजनौर के लिए जा रही पिकअप का चालक पहाड़ियों के बीच हाईवे पर अचानक अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की स्टेयरिंग और सीट के बीच फंसने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पास की बादशाहीबाग चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पिकअप से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। चौकी इंचार्ज असगर अली ने बताया कि मृतक की शिनाख्त जावेद (45) पुत्र मतलूब निवासी मोहल्ला कुरैशियान थाना देहात कोतवाली जनपद बिजनौर के रूप में हुई है। उसके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें