फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मांगों को लेकर अपना दल का मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना

विज्ञापन
विद्युत निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना देते अपना दल एस पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर अपना दल (एस) ने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा जनता का शोषण और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजकुमार पंवार के नेतृत्व में पदाधिकारी बिजली विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां धरने पर राजकुमार पंवार ने कहा कि किसी भी व्यक्ति का बिजली कनेक्शन काटने से पहले विभाग लिखित नोटिस देना अनिवार्य करें। जब भी किसी व्यक्ति के कनेक्शन को काटा जाए, उस समय जेई की अनिवार्यता निश्चित की जाए। गलत बिलों को ठीक कराया जाए। उन्होंने कहा कि जेई के खिलाफ विभागीय जांच आने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। घाटेड़ा बिजलीघर के पिलखनी गांव में जिन लोगों के पास पहले से ही कनेक्शन है। ठेकेदार ने उसी व्यक्ति के नाम पर मीटर लगाते समय दूसरा कनेक्शन भी खोल दिया गया। बार-बार कहने पर ठीक नहीं किया जा रहा है। धरने में राकेश, समीर, गुफरान, सुरेश, नौशाद अहमद, इकबाल, प्रवीण चौधरी, डॉ. भारत भूषण, अहसान मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें