फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नोमान मसूद की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गंगोह नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद और उनके साथी की अग्रिम जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद नोमान मसूद की गिरफ्तारी की अटकलें तेज हो गईं हैं।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव गुप्ता ने बताया कि गंगोह के पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद और जिला पंचायत सदस्य पहल सिंह के खिलाफ थाना बिहारीगढ़ में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इन पर राजस्व टीम पर हमला करने के आरोप लगा था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और नोमान मसूद की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए। जांच में फायरिंग होने की बातें सामने आई थी।
कुछ दिन पूर्व नोमान मसूद और उनके साथी पहल सिंह ने जिला जज की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी। शुक्रवार को मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें