फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एंटीबायोटिक इंजेक्शन का सैंपल निकला अधोमानक, कोर्ट में दायर होगा वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
-इसी महीने कोर्ट के आदेश पर देवबंद से भरा गया था नमूना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जीवनरक्षक एंटीबायोटिक दवाएं बेचने के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। कोर्ट के आदेश पर देवबंद से लिया गया एंटीबायोटिक इंजेक्शन का सैंपल अधोमानक निकला है। औषधि प्रशासन विभाग ने रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में वाद दायर करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिछले महीने देवबंद पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा था। उसके पास से दवाइयां बरामद हुई थी। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने पकड़े गए व्यक्ति से मिली दवाइयों का सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजा। उनमें से एक एंटीबायोटिक इंजेक्शन की रिपोर्ट तीन दिन पहले आई है। रिपोर्ट में सैंपल अधोमानक पाया गया। औषधि निरीक्षक ने बताया कि विवेचना करने के बाद व्यक्ति के विरुद्ध कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें