फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने 1.40 करोड़ के डोडे के साथ तस्कर पकड़ा

Tue, 08 Aug 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह(सहारनपुर)। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की मेरठ यूनिट ने गंगोह के गांव मैनपुरा के एक मकान से भारी मात्रा में डोडा बरामद किया। साथ ही एक तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके तीन साथियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार बरामद डोडा की कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपये है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। गंगोह कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर सोमवार सुबह एएनटीएफ मेरठ के प्रभारी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गंगोह कोतवाली पहुंची। वहां से कोतवाली पुलिस को साथ लेकर क्षेत्र के गांव मोहनपुरा उर्फ मैनपुरा में गफ्फार पुत्र कामिल के मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान मकान से बोरों में भरा हुआ करीब 700 किलोग्राम नशीला पदार्थ डोडा बरामद हुआ। इतनी भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद होने पर कोतवाली पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस बरामद डोडा और मौके से पकड़े गए आरोपी कामिल को कोतवाली ले आई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी गांव खानपुर निवासी मुकरीम के साथ मिलकर ट्रक में मध्य प्रदेश के मंदसौर व नीमच से डोडा मंगवाता था। वह डोडे को हरियाणा, पंजाब, सहारनपुर व शामली क्षेत्र में सड़कों पर बने ढाबों पर सप्लाई किया करते थे। पुलिस ने आरोपियों कामिल, मुकरीम के अलावा अज्ञात कैंटर चालक व एक अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी अनेक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन



मोटे मुनाफे के लालच में कर रहे युवाओं की जिंदगी बर्बाद
गंगोह। मादक पदार्थों तस्करी में लिप्त आरोपी मध्य प्रदेश से 1300 रुपये प्रति किलो ग्राम की दर से डोडा मंगाकर उसे 2000 रुपये प्रति किलो ग्राम की दर से क्षेत्र में सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमा रहे थे, उनसे खरीद करने वाले लोग भी आगे अपना मुनाफा जोड़ कर इसे क्षेत्र के युवाओं को उपलब्ध कराया करते थे।

वीडियो वायरल होने पर भी नहीं चेती थी गंगोह पुलिस
गंगोह। क्षेत्रवासी काफी समय से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नशे की खरीद फरोख्त होने की बात कहकर इस पर लगाम लगाने की मांग करते आ रहे हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही मोहल्ला गुजरान के सभासद हारुन चौधरी ने एक वीडियो जारी कर एक मकान में नशीले पदार्थों की बिक्री होने का दावा करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। इसके बावजूद एएनटीएफ मेरठ की टीम को तो सूचना मिल गई, परंतु गंगोह पुलिस को क्षेत्र में इतने बड़े पैमाने पर की जा रही नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें