चिलकाना (सहारनपुर)। सुल्तानपुर स्थित नव जनोदय इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हुई। लंबी कूद में अंशुल ने पहला स्थान प्राप्त किया।
खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सीएचसी सरसावा के प्रभारी डॉ. राजेश कुमार, थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय तथा बालकृष्ण शर्मा ने फीता काटकर तथा ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलों में व्यापक संभावनाएं हैं। छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अभिरुचि रखनी चाहिए। पहले दिन हुई 100 मीटर की दौड़ में देवांश, विवेक, लविस, अर्पित, सिद्धार्थ, शुभम, बंधन तथा अफनान ने फाइनल में प्रवेश किया। 200 मीटर की दौड़ में कैफ, पंकज, रविशांत, रमन अफनान, शुभम, अर्पित आदि ने फाइनल के लिए अपना स्थान पक्का किया। जूनियर वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में अर्शील, जुबेर, शिवम, देवा, लकी, अहमद, वंश आदि ने फाइनल के लिए प्रवेश किया। 400 मीटर की दौड़ में लविश, शुभम, आवेश, गोविंद शगुन तथा नितिन फाइनल में पहुंचे। लंबी कूद में सबसे लंबी कूद लगाकर अंशुल, शानू तथा विनीत फाइनल में पहुंचे। ऊंची कूद में अंकुश ने पहला तथा शगुन एवं दीपांशु ने क्रमश: दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन में अनिल कुमार, सुनील सैनी, बिजेंद्र सिंह, राजकुमार, प्रिंस कांबोज, आकाश अरोरा, सवित कुमार, सोनू धीमान आदि रहे।
नव जनोदय इंटर कालेज में कूद लगाता छात्र- फोटो : SAHARANPUR