फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का किया अन्नप्राशन और महिलाओं की गोद भराई

विज्ञापन
राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान हकीकतनगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चे का अन्नप्राशन कराते विभाग? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत हकीकतनगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बबीता देवी की गोद भराई जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने की। व्यापार मंडल से अंशुल गुप्ता ने बच्चों को अन्नप्राशन कराया। डीपीओ ने कहा कि शासन का उद्देश्य है कि तो प्रत्येक छह वर्ष तक बच्चे का अन्नप्राशन किया जाए। इसके अलावा बच्चों को देखभाल करने के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया गया। उन्होंने खाद्यान्न को उत्तम और गुणवत्ता परक बनाकर सेवन करने के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा योग को जीवनशैली में उतारने पर बल दिया। इसी तरह पूरे जनपद में प्रत्येक विकासखंड पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य सेविका रीता सैनी और अंजलि गर्ग भी उपस्थित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें