फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किलोमीटर की पैदल चाल में अंकुर और प्रीति बने विजेता

विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित पैदल चाल में भाग लेते खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। महात्मा गांधी जयंती पर डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच किलोमीटर की पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग में अंकुर कुमार कश्यप और महिला वर्ग में प्रीति चौहान ने बाजी मारी। दोनों वर्गों में पहले छह स्थानों पर रहे धावकों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

पैदल चाल प्रतियोगिता का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट बाबूराम सैनी ने किया। पुरुष वर्ग में 42 और महिला वर्ग में 40 धावकों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में अंकुर कुमार कश्यप पहले, यशवंत सिंह दूसरे, राघव ठाकुर तीसरे, विवेक वर्मा चौथे, विशाल यादव पांचवें और कमलेश छठे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में प्रीति चौहान ने पहला, सृष्टि ने दूसरा, अंशु ने तीसरा, मनजोत यादव ने चौथा, याशिका ने पांचवां और अंशिका राणा ने छठा स्थान हासिल किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि रहे मनमोहन सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव, रविकांत धीमान, रामशरण, संजय कुमार, राजेश, अनुज, बृजेश कुमार, रेनू त्रिपाठी, प्रवीन बाला आदि मौजूद रही।

कोर्ट रोड पर गांधी जयंती पर फ्रीडम फोर रन में दौडते कर्मचारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें