फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कुर्बानी के लिए खरीदे पशु, तोतापरी बकरे की मांग ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के लिए बुधवार को पशुओं की खरीदारी हुई। तोतापरी बकरे की मांग ज्यादा रही। इसके अलावा अन्य नस्लों के डेढ़ से पांच लाख रुपये तक के बकरे बाजार में आए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ईद-उल-अजहा पर्व मनाया जाएगा। कुर्बानी के लिए कंबोह के पुल पर बकरा बाजार लगा है। यहां पर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के व्यापारी अलग-अलग नस्लों के बकरों को लेकर पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा मांग तोतापरी बकरे की है। पशु कारोबारी शाहनवाज अली ने बताया कि उनके पास तोतापरी बकरा है, जिसका वजन 200 किलो है। यह पूरे दिन में पांच लीटर दूध पीता है। सौ रुपये के गूलर के पत्ते, ढाई किलो चना और तीन सौ रुपये के फल खाता है। इस बकरे की मांग सबसे ज्यादा है। इसकी कीमत दो लाख रुपये तक है। कुर्बानी के लिए लोग तोतापरी बकरे को ही सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। पशु कारोबारी मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि अभी तक सबसे मंहगा बकरा डेढ़ लाख रुपये का बिका है। ईद-उल-अजहा के एक-दो दिन बाद तक बकरों के दाम बढ़ते और घटते रहेंगे। वहीं, मंडी समिति रोड पर पशु मंडी लगी हुई है। यहां पर भैंसों की खरीद-फरोख्त हो रही है। बुधवार को बड़ी संख्या में भैंसे की बिक्री हुई है।
-

इन नस्लों के बकरे आए बाजार में

कुर्बानी के लिए बाजार में अनेक नस्लों के बकरे आए हुए हैं। इनमें मूंड़ा, सिंग वाला, तोतापरी, अमृतसरी, कस्सी बकरे शामिल हैं। इनकी कीमत डेढ़ से पांच लाख रुपये तक है।
विज्ञापन

-

ईद-उल-अजहा को लेकर पुलिस सक्रिय

ईद-उल-अजहा को लेकर पुलिस भी सतर्क है। बुधवार की शाम जिले भर में थाना प्रभारियों और सीओ ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। इसके साथ ही प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी देने पर कड़ी कार्रवाई के लिए लोगों को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें