15 नवंबर तक चलेगा पशु टीकाकरण अभियान
सहारनपुर। पशु टीकाकरण के लिए शुरू किया गया विशेष अभियान 15 नवंबर तक चलाया जाएगा। पशुपालकों के घर जाकर टीकाकरण किया जा रहा है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर बीएस शर्मा ने बताया कि चार माह से कम आयु के पशुओं और आठ माह से अधिक गाभिन पशुओं को छोड़कर सभी पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने पशुपालकों से आह्वान किया है कि वे अपने पशुओं का टीकाकरण कराकर इस अभियान को सफल बनाएं।