फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। ग्राम खैरसाल में दो माह से ठप पड़ी विद्युत आपूर्ति के कारण भीषण गर्मी में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी कर 24 घंटे में ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर सड़क जाम कर धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों रमेश चंद, मुन्नू गौतम, संदीप प्रधान, रिषीपाल, विशाल, सुभाष, राकेश, अंकित, गुड्डू, टिंकू, महीपाल, बलकार, अंशुल, पवन, रामकुमार, वासिद प्रधान, प्रवीण, सोमपाल, सहसपाल, विजय, देवेन्द्र, मैनपाल, मोनू आदि का कहना है कि दो माह से आधे से ज्यादा गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। सप्लाई आते ही विद्युत लाइन या ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो जाता है। आरोप है कि 72 घंटे में मात्र एक घंटे ही बिजली मिल सकी है। इससे गुस्साए ग्रामीणों का संयम आखिरकार जवाब दे गया और काफी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर उर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फुंके ट्रांसफार्मर के पास पहुंच कर प्रदर्शन किया। अवर अभियंता ने उच्चाधिकारियों से बात कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें