फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 मीटर में सबसे तेज दौड़े अनस और मंतशा

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी। संकुल स्तर परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। दौड़ में छात्र-छात्राओं ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

लार्ड कृष्णा इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित संकुल परिषदीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के 50 मीटर बालक वर्ग दौड़ में निखिल प्रथम, जतिन द्वितीय, 100 मीटर बालक वर्ग में यश प्रथम, तालिब ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग की 100 दौड़ में कन्हैया प्रथम, अंकुश द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग में जूनिशा प्रथम गिरुमानूर द्वितीय स्थान पर रही। बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अनस प्रथम, गुलाब द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि 200 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में मंतशा प्रथम, अलीशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के विजयी छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र यादव, एकेडमी प्रधानाचार्य प्रतिभा यादव, प्रबंधक आदित्य यादव, शिवकुमार, बृजबिहारी शर्मा, रेखा, इंदु, अनुराधा आदि स्टाफ मौजूद रहा। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश त्यागी ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें