फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अज्ञात वाहन ने शिक्षिका को कुचला, मौत, भाई घायल

Mon, 30 Sep 2024 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर, गागलहेड़ी। सहारनपुर मार्ग पर कुम्हारहेड़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चिलकाना थाने के गांव गोवर्धनपुर निवासी दीपशिखा (22) पुत्री सुरेंद्र त्यागी की मौत हो गई, जबकि उसका भाई राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। युवती एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थी।
विज्ञापन


दोनों भाई-बहन अपनी बड़ी बहन से मिलने के लिए रुड़की जाने को घर से बाइक पर निकले थे। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में गांव कुम्हारहेड़ा के पास उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवती सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने युवती को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाई राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहुल को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरोड़ा भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल में भेज दिया।
शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की। दीपशिखा गांव के ही प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। अभी शादी नहीं हुई थी। हादसे का पता लगते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- दीपशिखा चार बहनें और तीन भाई
दीपशिखा चार बहनें और तीन भाई हैं। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। तीन भाई में से दो की शादी हो गई। हादसे में घायल राहुल की अभी शादी नहीं हुई है। राहुल ने हेलमेट लगाया हुआ था, जिससे उसकी जान बच गई।
- प्राइवेट नौकरी करता है राहुल
सड़क हादसे में घायल राहुल मंगलौर में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर पहुंचा। रविवार को राहुल अपनी बहन दीपशिखा के साथ अपनी बड़ी बहन के यहां मिलने जा रहे थे। भाई ने रुड़की में किराए पर कमरा लिया हुआ है। परिजनों ने मुआवजे दिलाने की मांग की है। कहा कि बस के कुचलने से दीपशिखा की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें