फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 80 बीघा की एक अनधिकृत काॅलोनी सील

Sun, 03 Dec 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने जनता रोड पर करीब 80 बीघा क्षेत्रफल की एक अनधिकृत काॅलोनी का सील किया गया, साथ ही एक वाद भी योजित किया गया।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि जनता रोड पर पूर्व में विकसित एक काॅलोनी के अनधिकृत विस्तार को शनिवार को सील किया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 80 बीघे भूमि पर अनधिकृत काॅलोनी में सड़कों एवं भवनों का निर्माण किए जाने के चलते इस निर्माण के विरुद्ध उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा 27, 28(1) व 28 (2) कार्यवाही करते हुए वाद भी योजित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जारी निर्माण व विकास कार्य को देहात कोतवाली पुलिस बल के साथ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों सील किया है। विकास प्राधिकरण के सचिव गजेंद्र कुमार ने लोगों से अनधिकृत काॅलोनी में भूखंड या भवन का क्रय विक्रय नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अनधिकृत काॅलोनियों और अवैध निर्माण कार्य के विरुद्ध विकास प्राधिकरण की कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध काॅलोनियों और अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने के लिए सील लगाने से लेकर ध्वस्तीकरण तक की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सहायक अभियंता डीके शर्मा, सहायक अभियंता सार्थक शर्मा, अवर अभियंता सुधीर कुमार एवं शमीम अख्तर, मेट विश्वास कुमार शर्मा, अमरनाथ और संबंधित थाने का पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें