फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जल भराव में घंटों फंसी रही प्रसूता को लेकर आई एंबुलेंस

Fri, 16 Oct 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा। बलालखेडी गांव में प्रसुता को लेकर पहुंची सरकारी एंबुलेंस जलभराव होने के कारण बीच सड़क पर फंस गई। ग्रामीणों ने मशक्कत करके जेसीबी की मदद से एंबुलेंस के लिए रास्ता बनवाया। गांव वासी अनुज की पत्नी अंजलि ने 12 अक्टूबर को जिला अस्पताल में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। बृहस्पतिवार शाम को सरकारी एंबुलेंस प्रसुता व बच्चों को उनके घर छोड़ने गांव पहुंची। बरसात के कारण गांव की गलियों में जलभराव हो गया। इस कारण एंबुलेंस सड़क पर पानी के बीच फंस गई। ग्रामीणों ने एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाने की कोशिश की परंतु सफलता नहीं मिली। बाद में जेसीबी की मदद से पानी निकासी के लिए रास्ता बनवाया। इसके बाद एम्बुलेंस गंतव्य तक पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें