सरसावा (सहारनपुर)। हरिद्वार के पिरान कलियर से मेला देखकर घर लौट रहे युवक की पिलखनी रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।
अमृतसर के गांव जड़ियाला गुरु निवासी बलराम सिंह (23) पुत्र दिलबाग सिंह परिजनों के साथ पिरान कलियर मेला देखने आया था। वे मंगलवार रात रुड़की से अमृतसर जा रहे थे। वह रात करीब साढ़े 12 बजे पिलखनी स्टेशन के नजदीक पोल संख्या 189 /9 के पास ट्रेन से अचानक गिर पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई।
मेडिकल चौकी इंचार्ज अश्वनी चौधरी ने बताया कि युवक बोगी के दरवाजे पर खड़ा था। इसी नीचे दौरान गिर गया। अगले स्टेशन पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो स्टेशन इंचार्ज ने उसकी लाश मिलने की जानकारी दी। इस पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शनाख्त की। वहीं, जीआरपी सहारनपुर ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। संवाद