फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने किए मां शाकंभरी के दर्शन

Wed, 03 Sep 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सिद्धपीठ में मां के दर्शनों को जाती श्रद्धालुओं की भीड़। श्रोत-श्रद्धालु
विज्ञापन
शाकंभरी/मिर्जापुर। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में भाद्रपद माह की दशमी को भी श्रद्धालुओं को भारी भीड़ ने मां के दर्शन कर देश एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। शाकंभरी की नदी में लगातार पानी चल रहा है इसके बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं है। इसके अलावा घाड़ की अन्य नदी भी रात भर उफान पर रही। सोमवार की रात में बारिश होने के बावजूद मंगलवार को भी सिद्धपीठ में सुबह से ही पैदल श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई थी। धार्मिक मान्यता के अनुसार पैदल आ रहे श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम बाबा भूरादेव के दर्शन किए और उसके बाद मां के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। इसके अलावा घाड़ क्षेत्र शाहपुर गाड़ा, पाडली, बादशाही बाग, नौगांवा सहित सभी नदियां भी उफान पर रही। रात में पानी अधिक होने के चलते ग्रामीण अंधेरा होने एवं नदियों में पानी अधिक होने के चलते नदी पार नहीं कर पाए और अन्य रास्तों से अपने गंतव्य को पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें