फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अंबाला मंडल ने सितंबर में टिकट चेकिंग से कमाए 2.88 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। अंबाला मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों में अवैध एवं बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से सितंबर में 2.88 करोड़ रुपये राजस्व वसूल किया। सीनियर डीसीएम नवीन कुमार ने बताया कि यह पिछले वर्ष सितंबर 2024 के मुकाबले 1.93 करोड़ रुपये लगभग 49.20 फीसदी अधिक है। इसके अतिरिक्त कूड़ा-कचरा निवारण के 741 मामले मिले, जिससे 1,55,885 लाख रुपये की कमाई हुई। धूम्रपान के 49 मामलों से 9,800 हजार रुपये की आय हुई। बिना बुक किए सामान के 23 मामले पाए गए, जिससे आय 13,613 हजार रुपये रही। बिना टिकट के 31,598 मामले सामने आए। इनसे 1,98,69,912 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। टिकट जांच में मंडल के उप मुख्य टिकट निरीक्षक सुनील कुमार ने सितंबर में 1127 मामलों की जांच कर 5,77,100 लाख रुपये अर्जित कर उच्चतम राजस्व दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें