फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गजब खेल, चोर बाहर, अन्य को भेजा जेल, बैठी जांच

Wed, 09 Oct 2024 03:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नकुड़ थाना क्षेत्र की अंबेहटा पीर चौकी तैनात कुछ पुलिसकर्मियों पर संगीन आरोप लगे हैं। आरोप है कि बाइक चोरों से साठगांठ कर ली गई और उनसे चोरी की बाइक वापस लेकर किसी अन्य व्यक्ति को जेल भेज दिया गया। एक गुमनाम पत्र और सीसीटीवी फुटेज एसएसपी के नाम भेजी गई, जिसमें यह पुलिसकर्मियों पर यह आरोप लगाए गए। पुलिस ने जांच शुरू कर मंगलवार को मामले से जुड़े लोगों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

कई दिन पहले एसएसपी के नाम एक गुमनाम पत्र भेजा गया। जिसमें पत्र भेजने वाले के नाम की जगह समस्त निवासीगण अंबेहटा पीर लिखा हुआ है। इसमें बताया गया कि 31 अगस्त को अंबेहटा पीर निवासी शकेब की स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई थी। जिसकी लिखित सूचना उसी दिन चौकी पर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसमें एक बाइक पर दो युवक जाते दिखाई दिए। गुमनाम पत्र के साथ बाइक सवार दोनों युवकों की सीसीटीवी फुटेज भी भेजी गई। इसमें दावा किया गया है यही असली बाइक चोर है, जो पास के गांव के रहने वाले हैं। गुमनाम पत्र में यह भी आरोप लगाया कि 6 सितंबर को गांव के एक जिम्मेदार व्यक्ति के माध्यम से बाइक चोरों के साथ 80 हजार रुपये में साठगांठ कर ली गई, जिसके बाद उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनसे बरामद हुई चोरी की बाइक चौकी पर लाकर खड़ी कर दी गई।

घटना 31 अगस्त की, केस दर्ज 11 सितंबर को किया
गुमनाम पत्र में लिखा कि बाइक चोरी की घटना 31 अगस्त की थी, लेकिन पुलिस ने बाइक बरामद होने के बाद 11 सितंबर को बाइक चोरी का मामला दर्ज किया। इसके बाद 18 सितंबर को सलारपुर गांव के एक व्यक्ति को शाम के समय पकड़कर चौकी पर लाया गया। 19 सितंबर को उस व्यक्ति को चोरी की बाइक के साथ दिखाकर जेल भेज दिया गया। वह बाइक उसी व्यक्ति से बरामद दिखाई गई।
विज्ञापन


एसपी देहात ने किए बयान दर्ज
गुमनाम पत्र और सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद एसपी देहात ने जांच शुरू की। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि मंगलवार को बाइक चोरी के वादी और उस जिम्मेदार व्यक्ति को बुलाया गया, जिस पर पुलिस और चोरों के बीच साठगांठ कराने का आरोप है। केस से जुड़े अन्य लोगों को भी बुलाकर बयान दर्ज किए गए। जिन्होंने इन आरोपों को गलत बताया है। जांच पूरी होने के बाद उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें