फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अमान को अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम की कमान

Sun, 01 Sep 2024 02:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
मोहम्मद अमान
विज्ञापन
सहारनपुर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए खानआलमपुरा निवासी मोहम्मद अमान को अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। इस उपलब्धि से क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। इससे पहले नवंबर 2023 में हुए एशिया कप में अमान अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
विज्ञापन

मोहम्मद अमान बेहतरीन बल्लेबाज हैं। वर्ष 2023 में वह सबसे पहले उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम के कप्तान बनाए गए। उनके प्रदर्शन के आधार पर बीसीसीआई ने चैलेंजर ट्रॉफी के लिए उनका चयन इंडिया-ए टीम के लिए किया। चैलेंजर ट्रॉफी में अमान ने दो शतक लगाकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। नतीजा चैलेंजर ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत उनको एशिया कप के लिए अंडर-19 भारतीय टीम में जगह दी गई थी।
एशिया कप में भी अमान का प्रदर्शन अच्छा रहा था। इस प्रकार अमान के लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई ने अमान को अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया है। भारतीय टीम उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में खेलेगी। अमान फिलहाल यूपी टी-20 प्रतियोगिता में खेल रहे हैं। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन मोहम्मद अकरम, अध्यक्ष राजीव गुप्ता, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण कालरा, राजकुमार राजू, साजिद उमर, सत्यम शर्मा, सैयद मशकूर, राजीव गोयल आदि ने खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन


भूतेश्वर क्रिकेट ग्राउंड से की शुरुआत

मोहम्मद अमान के क्रिकेट करियर की शुरुआत सहारनपुर के भूतेश्वर क्रिकेट ग्राउंड से हुई। यहां राजीव गोयल से उन्होंने क्रिकेट की शुरुआती कोचिंग ली। एसोसिएशन के चेयरमैन मोहम्मद अकरम ने इनको अच्छे प्रशिक्षण के लिए बाहर भेजा। मोहम्मद अमान 2016-17 में अंडर-14, 2017-18 अंडर-14, 2018-19 में अंडर-16, 2019-20 में-अंडर 16 और 2022-23 में अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें