फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चकबंदी में छोड़ी जमीन पर पट्टे काटने के प्रयास का आरोप

Tue, 03 Sep 2024 04:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। बन्हेड़ा खास के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर चकबंदी के दौरान अनुसूचित समाज के लिए छोड़ी गई जमीन पर अपने चहेते लोगों के पट्टे काटने के प्रयास का आरोप लगाया है। सोमवार को ग्रामीणों ने एसडीएम को पूरे मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हाल ही में हुई चकबंदी प्रक्रिया के दौरान गाटा संख्या 686 (करीब साढ़े छह बीघा) अनुसूचित समाज के लिए छोड़ी गई थी। समाज के सभी लोगों की सहमति है कि उक्त भूमि सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों के लिए इकट्ठा रखी जाए। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान अपनी हठधर्मिता के कारण उक्त जमीन पर अपने चहेते लोगों के पट्टे काटने की तैयारी में है। ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर उक्त जमीन को धार्मिक कार्यक्रमों के लिए छोड़ते हुए कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में इंद्र, पाल्ला व बिजेंद्र आदि मौजूद रहे। उधर, ग्राम प्रधान शारिक ने आरोपों को निराधार बताया है। वहीं, एसडीएम अंकुर वर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। चकबंदी विभाग के अधिकारियों से इस मामले की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें