फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण मनाए जाएं सभी त्यौहार: जिलाधिकारी

विज्ञापन
तहसील सदर सभागार में आगामी मोहर्रम को लेकर बैठक लेते डीएम एसपी सिटी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया जाए जिससे अन्य किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। त्योहारों को धार्मिक परंपरा और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसील सदर सभागार में मोहर्रम के पर्व को लेकर कानून व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक की गयी। जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं नगर पालिकाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जुलूस मार्गों को गड्ढामुक्त बनाने के साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित मार्गों पर फॉगिंग कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई से पहले सभी जुलूस मार्गों का सर्वे कर यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं पर भी विद्युत की तार नीचे न लटकी हो। त्योहार पर रात्रि के समय विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद की विभिन्न जगहों पर निकाले जाने वाले मोहर्रम जुलूस के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस संबंध में सभी आवश्यक सुविधाएं एवं साफ-सफाई कराई जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी, अपर नगर आयुक्त राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी नकुड़ अजय कुमार अंबष्ट, नागरिक सुरक्षा के चीफ वार्डन राजेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें