फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रात के वक्त फायरिंग से दहला अलीपुरा, दीवारों में घुसीं गोलियां

Sun, 24 Dec 2023 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सरसावा के ग्राम अलीपुरा में दीवार पर लगे गोलियों के निशान। श्रोत पीड़ित पक्ष
विज्ञापन
सरसावा। क्षेत्र के गांव अलीपुरा में बीती देर रात एक ग्रामीण के घर दूसरे गांव के कुछ बाइक सवार युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पीड़ित पक्ष ने किसी तरह छिपकर जान बचाई। जाग होने पर ग्रामीणों को आता देख हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को दीवारों में गोलियों के निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश का है जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


फायरिंग की घटना शुक्रवार देर रात सरसावा थाने की मेडिकल पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव अलीपुरा की है। गांव के संजय सिंह ने मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात्रि देर रात्रि बाइकों पर सवार कुछ युवक उसके घर पहुंचे तथा उसे और उसके पुत्र को गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग करनी आरंभ कर दी। इसी बीच युवकों ने उसके घर के मुख्य द्वार पर चढ़कर घर के भीतर भी गोलियां दागी। उन्होंने किसी तरह छिप कर जान बचाई। संजय ने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए तो युवक धमकी देते हुए भाग निकले। इसके बाद उसने मेडिकल चौकी में फायरिंग की सूचना दी। संजय ने क्षेत्र के गांवों के कुछ लोगों के विरुद्ध सरसावा थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जिस व्यक्ति ने तहरीर दी है उसका पुत्र कुछ दिन पहले ही फायरिंग किए जाने के मामले में जेल से जमानत पर छूटकर आया है। मामला पुरानी रंजिश का है जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें