फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

Thu, 15 Aug 2024 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। 15 अगस्त को लेकर अलर्ट जारी है। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने शहर में चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, धर्मशाला, दीवानी कचहरी और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से सटी सीमाओं पर निगरानी रखी। संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। खुफिया विभाग को भी अलर्ट किया गया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर से लेकर देहात तक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। बुधवार को थाना कुतुबशेर क्षेत्र में बीएसएफ के जवानों ने पुलिस के साथ फ्लैग मार्च किया। इसके अलावा सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध लोगों की तलाश की। दीवानी कचहरी में डॉग स्कवायड के साथ चेकिंग की गई। रेलवे स्टेशन पर भी जीआरपी और आरपीएफ ने ट्रेनों और प्लेटफार्म पर ठहरे यात्रियों के बैगों की तलाशी ली। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष नजर रख रहे हैं। 1200 से अधिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एक कंपनी बीएसएफ, दो कंपनी पीएससी के जवान भी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात किए गए हैं। क्यूआरटी टीमें भी अतिरिक्त रखी गई हैं। कहीं से सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंच सके।

सरकारी कार्यालय रंग-बिरंगी लाइटों से चमके
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलक्ट्रेट परिसर, विकास भवन, सीएमओ कार्यालय, पुलिस लाइन और रेलवे स्टेशन सहित सरकारी कार्यालयों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। रंग-बिरंगी लाइटें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। घंटाघर से लेकर कोर्ट रोड पर भी रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें