सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सहारनपुर में सड़कों के अलावा अब एयर कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। सरसावा में जल्द एयरपोर्ट शुरू होगा। इसके लिए जमीन की तलाश पूरी हो गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सहारनपुर में एयरपोर्ट बनाए जाने की वर्षों पुरानी मांग जल्द पूरी हो जाएगी। सरसावा में एयरपोर्ट बनना प्रस्तावित है। इसके लिए जमीन भी तलाश ली गई है, जिस पर जल्द काम शुरू हो जाएगा। अब यहां के लोगों को हवाई यात्रा के लिए दूसरे जनपदों में नहीं जाना पड़ेगा। भाजपा सरकार अपने एक-एक वायदे को पूरा कर रही है।
ये रहे मौजूद
निकाय प्रबुद्धजन सम्मेलन में प्रदेश सरकार में संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी, लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, महापौर संजीव वालिया, विधायक राजीव गुंबर, देवेंद्र निम, कीरत सिंह, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक महावीर राणा, नरेश सैनी, लोकसभा संयोजक बिजेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक महावीर राणा, क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग, विपिन सलूजा शीतल विश्नोई सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।