फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पर होगा एयर शो, करतब दिखाएंगे वायु योद्धा

Thu, 11 Jul 2024 03:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के लिए 13 जुलाई का दिन ऐतिहासिक होगा। सरसावा वायुसेना स्टेशन पर वायु योद्धा विमानों के माध्यम से हवा में करतब दिखाएंगे। कहीं हवा में तिरंगा बनाया जाएगा तो कहीं पैरा जंपिंग से सैल्यूट करेंगे। यह सब होगा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर।
विज्ञापन

दरअसल, हर साल 26 जुलाई को कारगिल दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय सैनिकों के सम्मान के लिए मनाया जाता है। जिन्होंने 26 जुलाई 1999 में पाकिस्तान को धूल चटाकर विजय हासिल की थी। सैनिकों के सम्मान में यह कार्यक्रम सरसावा वायुसेना स्टेशन पर 13 जुलाई यानी दो दिन बाद होगा। कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारियां की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान एयर शो भी होगा। सैन्य विमानों से वायु योद्धा हवा में करतब दिखाकर अपने शौर्य का परिचय देंगे। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आने की भी चर्चा है। इसके अलावा वायु सेना के बड़े अधिकारी भी शिरकत कर सकते हैं। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं है कि कौन-कौन आएंगे। कार्यक्रम के लिए करीब साढ़े तीन हजार स्कूली बच्चों को भी आमंत्रित किया गया है, जो सैनिकों के शौर्य और उनका पराक्रम देखेंगे।

कारगिल युद्ध में रही थी अहम भूमिका
कारगिल युद्ध में भारतीय वायुसेना की सरसावा यूनिट का बेहद महत्वपूर्ण योगदान रहा था। युद्ध के दौरान 28 मई 1999 को सरसावा वायुसेना स्टेशन पर तैनात हेलीकॉप्टर के पायलट स्क्वाड्रन लीडर राजीव पुंडीर, फ्लाइट लेफ्टिनेंट एस मुहिलान, सार्जेंट पीवीएनआर प्रसाद तथा सार्जेंट आरके साहू बलिदान हो गए थे। चारों अधिकारियों के अदम्य पराक्रम को सलाम करते हुए वायुसेना स्टेशन सरसावा में युद्ध स्मारक का निर्माण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें