फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अग्निवीर सेना भर्ती रैली से सामान्य रही ट्रेनों में भीड़, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

Wed, 09 Aug 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में सुबह छह बजे सेना भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई, जो दस बजे तक चली। सेना भर्ती प्रक्रिया के दौरान रोडवेज बस स्टैंड से दमकल विभाग तक जाने वाला रास्ता सील रहा।
विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन चढ़ती सवारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निवीर सेना भर्ती रैली से ट्रेनों में भीड़ सामान्य रही। मंगलवार को ट्रेनों से शामली, रामपुर के युवा गए, जबकि मुरादाबाद व गौतमबुद्धनगर से युवा सहारनपुर पहुंचे। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।

विज्ञापन


मंगलवार से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अग्निवीर सेना भर्ती रैली शुरू हो गई। भर्ती रैली में शामिल होने के लिए शामली और रामपुर जिले के युवा एक दिन पहले ही सहारनपुर पहुंच गए थे। कोई रेलवे स्टेशन पर ठहरा तो कोई अपनी रिश्तेदारी में रुके। पहले दिन की भर्ती समाप्त होने के बाद शामली व रामपुर के युवा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।

विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर छह से जाने वाली ट्रेन में शामली के युवा गए, जबकि लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस और प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस से मुरादाबाद के युवा आए। रेलवे स्टेशन पर युवाओं के पहुंचने से जीआरपी और आरपीएफ के जवान मुस्तैद नजर आए। हालांकि ट्रेनों में अन्य दिनों की तरह ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही।

गांधी पार्क और गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज रुकने की व्यवस्था
प्रशासन की ओर से सेना भर्ती रैली में शामिल होने आ रहे युवाओं के लिए डाॅ. भीमराव आंबेडकर नजदीक स्थित गांधी पार्क और गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में रुकने की व्यवस्था की गई है। ताकि युवाओं को किसी तरह की परेशानी न हो। 20 अगस्त तक चलने वाली भर्ती प्रक्रिया में रोजाना अलग-अलग जिलों से एक हजार युवा आएंगे।

सील रहा पूरा इलाका, सेना ने संभाली कमान, ड्रोन से भी नजर
सुबह छह बजे सेना भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई, जो दस बजे तक चली। सेना भर्ती प्रक्रिया के दौरान रोडवेज बस स्टैंड से दमकल विभाग तक जाने वाला रास्ता सील रहा। यहां चप्पे-चप्पे पर सेना के जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। इसके अलावा प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें